National : अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी तेज बारिश, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, जानें मौसम का हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी तेज बारिश, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

Renu Upreti
2 Min Read
Weather will change during next 24 hours

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है। दरअसल, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है।

यहां छाएगा घना कोहरा

आईएमडी के अनुसार, 7 से 8 दिंसबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के असग-अलग हिस्सों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली, पूर्वी यूपी और बिहार में भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है।

11-12 दिसंबर को यहां होगी भारी बारिश

11-12 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। 12  दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, रायलसीमा में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनताम वर्तमान में क्रमश: 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली में दोपहर के दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और अलग-अलग दिशाओं में धुंध हल्का कोहरा रहेगा।

Share This Article