Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन छह जिलों में बारिश का अलर्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन छह जिलों में बारिश का अलर्ट

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
mausam-alert

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इन छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार को तापमान

सोमवार के तापमान में नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।