Big News : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Yogita Bisht
2 Min Read
mausam

शुक्रवार को गर्मी ने पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी को परेशान किया। लेकिन शनिवार की सुबह ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। जिस कारण मौसम में थोड़ा ठंडक लौट आई है। देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

शनिवार को सुबह-सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि

शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी के बाद आज शनिवार को सुबह-सुबह बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक से मौसम के मेहरबान होने से लोगों में खुशी है। देहरादून और मसूरी में शनिवार सुबह थोड़ी धूप खिली जिसके अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। थोड़ी ही देर में दून के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

दून में हुई झमाझम बारिश

शनिवार सुबह ही राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओले भी पड़े। जिससे गर्मी छू मंतर हो गई है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बात करें शुक्रवार की तो इस सीजन में पहली बार देहरादून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार एवं रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल मंडल के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।