Highlight : पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, यमुनोत्री और गंगोत्री में भारी बर्फ़बारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, यमुनोत्री और गंगोत्री में भारी बर्फ़बारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
barfbari

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया है और गर्मी से भी निजात मिली है।

बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला अभी जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।