Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम दो दिन तक शुष्क रहने के आसार, मार्च में हिमपात से फिर लौटेगी ठंड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में मौसम दो दिन तक शुष्क रहने के आसार, मार्च में हिमपात से फिर लौटेगी ठंड

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
mausam update

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही बादल छाये रहे। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बौछारें पड़ीं। जिससे पहाड़ों पर सर्दी का सितम बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी शुक्रवार और शनिवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूएसनगर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त आकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जिले मे आगामी 5 दिन का पूर्वानुमान 27 फरवरी एक और दो मार्च के दौरान 3-25 मिमी की बहुत हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23.0-26.0oC और 6-11oC के बीच रहने की आशंका है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।