National : Wayanad By Election Result: 4 लाख से अधिक वोटों से जीती प्रियंका गांधी, कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Wayanad by election result: 4 लाख से अधिक वोटों से जीती प्रियंका गांधी, कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत

Renu Upreti
2 Min Read
wayanad-by-election-result

Wayanad by election result: केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 2024 में चुनाव जीता था। लेकिन रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद उन्होनें वायनाड से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ और यहां से पहली बार प्रियंका गांधी ने अपनी किस्मत आजमाई। प्रियंका गांधी ने यहां से प्रचंड जीत हासिल की है।

9 months agoNovember 23, 2024 6:20 PM

प्रियंका गांधी को मिले 6 लाख 22 हजार 338 वोट

प्रियंका गांधी को मिले 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले हैं। जबकि सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 2 लाख 11407 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी तीसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने सीपीआई को 410931 वोटों के विशाल अंतर से हराया है।

प्रियंका गांधी वायनाड में आगे

बता दें कि प्रियंका गांधी 1,19000 से ज्यादा मतों से आगे चल रही है। वायनाड सीट पर सीपीआई प्रत्याशी दूसरे और बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है।  

9 months agoNovember 23, 2024 2:27 PM

4 लाख वोटों से आगे प्रियंका गांधी

वायनाड में प्रियंका गांधी 4 लाख वोटों से आगे चल रही हैं।

9 months agoNovember 23, 2024 11:40 AM

216187 वोटों से आगे प्रियंका गांधी

11: 30 बजे तक हुई मतगणना के मुताबिक अभी तक कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा को 239541 वोट मिल चुके हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकेरी 216187 वोटों से दूसरे नंबर पर हैं। बीजेपी की नव्या हरिदास को अब तक 63092 वोट मिले हैं। वो तीसरे नंबर पर चल रही है।

Share This Article