Uttarakhand : शारदा नदी के जलस्तर में इजाफा, प्रशासन ने किया रेड अलर्ट जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शारदा नदी के जलस्तर में इजाफा, प्रशासन ने किया रेड अलर्ट जारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
SHARDA NADI

प्रदेश के कई जिलों में ही रही लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जिस वजह से नदी नाले भी उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। जिसके चलते प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है।

बैराज पर वाहनों को रोका

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के चलते चंपावत जिले के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर बनबसा से होकर बहने वाली शारदा नदी इस समय उफान पर आ गई है। जिसके बाद प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से बैराज पर वाहनों को रोक दिया गया है। बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर 103149 क्यूसेक पहुंच गया है।

चमोली में फटा बादल

चमोली जनपद के जोशीमठ विकास खंड के थेग गांव के ग्वाड तोक में बादल फटने की सूचना सामने आ रही है। दहशत में आकर स्थानीय लोगों ने रात को अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बादल फटने से गांव में पेयजल लाइन, रास्ते और कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जबकि सैकड़ों नाली भूमि बर्बाद हो गई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।