Uttarakhand : प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
MANSOON

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भूस्खलन होने की आशंका देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं इसके अलावा बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की अपडेट देखकर ही यात्रा करने को कहा है।

यमुनोत्री हाईवे समेत 296 सड़कें अवरुद्ध

प्रदेश में हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे समेत 296 सड़कें अवरुद्ध हैं। जिसे खोलने के लिए 240 जेशीबी मशीनों को लगाया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण 94 राष्ट्रीय राजमार्ग, 12 स्टेट हाईवे, आठ मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 139 ग्रामीण सड़कें और 133 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।