Sports : Virat Kohli Video: कोहली ने जीता लोगों का दिल, विराट ने Dean Elgar के आउट होने पर किया ये - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Virat Kohli Video: कोहली ने जीता लोगों का दिल, विराट ने Dean Elgar के आउट होने पर किया ये

Uma Kothari
3 Min Read
virat-kohli_dean elgar

Virat Kohli Video: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। ऐसे में केपटाउन में हो रहे इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गए।

चाहे फील्डिंग हो या फिर बल्लेबाजी, विराट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। फील्डिंग के समय कोहली छा गए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे। ऐसे में विराट ने कुछ ऐसा किया जिससे दर्शक काफी खुश हो गए और विराट की तारिफ कर रहे है।

Dean Elgar के आउट होने पर विराट ने गले से लगाया

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर आज अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे है। ऐसे में डीन की आउट होने पर विराट ने उन्हें गले से लगाया।

साथ ही मैच देख रहे लोगों को इशारा कर तालियां बजने को भी कहा। जब मुकेश डीन का विकेट लेकर सेलिब्रेट कर रहे थे। लेकिन विराट ने सुनिश्चित किया की उनको अच्छे से विदा किया जाएं। मुकेश कुमार की गेंद पर विराट ने ही उनका कैच पकड़ा। अपनी आखिरी पारी में उन्होंने 12 रन बनाए।

‘Ram Siya Ram’ सुन Virat Kohli ने किया ये

इसके अलावा विराट का एक और जेस्चर लोगों को काफी पसंद आया। पहली पारी में टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान स्टेडियम में राम सिया राम का गाना बज रहा था।

जिसको सुनते ही कोहली काफी खुश हुए। उन्होंने हाथ जोड़ा। साथ ही श्रीराम की तरह धनुष चलाने का इशारा भी करते नज़र आएं। फैंस उनके इस जेस्चर से काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर विराट का ये वीडियो भी काफी वायरल हो गया।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज हुई ड्रा

भारत दूसरा टेस्ट सात विकेट से जीत गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। पहली पारी में टीम 55 रन पर सिमट गई।

जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 153 रनों पर आल आउट हो गई। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 176 रन बनाए। ऐसे में भारत ने तीन विकेट के नुक्सान में टारगेट पूरा कर लिया। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त कर दी है।

Share This Article