National : दो बसों के बीच ओडिशा में जोरदार टक्कर, 10  की मौत, कई लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दो बसों के बीच ओडिशा में जोरदार टक्कर, 10  की मौत, कई लोग घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
bus accident

देर रात दो बसों के बीच ओडिशा में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की 10 लोगों की हादसे में मौत हो गई। तो वहीं घायल लोगों की संख्या आठ के करीब बताई जा रही है। ये हादसा ओडिशा जिले के गंजम जिले में हुआ। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

जिले की मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी

इस हादसे की जानकारी जिले की मजिस्ट्रेट दिव्य ज्योति परिदा ने दी। उन्होंने कहा की इस दर्दनाक हादसें में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तो वहीं घायल लोगों को एमकेजी मेडिकल कॉलेज फ़ौरन ले जाया गया। इस बात का पता लगाया जा रहा है कीइतना बड़ा हादसा आखिर हुआ कैसे? फिल्म हल घायल लोगों की  जरुरी मदद की जा रही है।

सरकार  की तरफ से घायल लोगों को मदद

ओडिशा में हुए हादसें को लेकर अब नवीन पटनायक सरकार ने मदद करने का फैसला किया है। बस हादसें में घायल हुए लोगों को 30 हज़ार रूपए की आर्थिक मदद का सरकार ने ऐलान किया  है। एसआरसी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।

ट्वीट में लिखा गया की ‘रविवार की रात को बस की टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में आठ घायल लोग को इलाज़ के लिए भेजा गया है। घायल व्यक्तियों के इलाज़ के लिए हर एक इंसान को 30 हज़ार रूपए दिए जा रहे है।’

Share This Article