देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाएंगे। बता दें कि गणेश मंडल ऐसे समूह हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर गणेशोत्सव मनाते हैं। शनिवार को घरों और पंडालों में विधि विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
Vinayaka Chaturthi की शुभकामनाएं- सीएम
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया। इस दौरान मुंबई में सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
सुरक्षा के कई इतंजाम
मुंबई में तीनों मेट्रो लाइन पर, गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है। संचालकों ने कहा कि इसस उन श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी जो 10 दिवसीय उत्सव के दौरान रात के पंडालों में उमड़ते हैं। मुंबई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के कई इतंजाम किए हैं।