Highlight : मछली मारने डैम में गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, पुलिस खोजबीन में जुटी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मछली मारने डैम में गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, पुलिस खोजबीन में जुटी

Yogita Bisht
2 Min Read
धौरा डैम तेज बहाव

शक्तिफार्म में अपने दो साथियों के साथ एर ग्रामीण मढली मारने के लिए गया था। लेकिन यहां वो पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जब वो इसमें नाकाम हो गए तो वो दोनों मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की तलाश कर रही है।

मछली मारने डैम में गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा

उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में मछली मारने के लिए गया एक ग्रामीण बह गया। बताया जा रहा है कि रविवार को निर्मल नगर निवासी जगदीश मंडल (40) पुत्र विनोद अपने दो साथियों के साथ खैरभट्टी के समीप धौरा डैम जलाशय में मछली मारने के लिए गया था। इस दौरान वो पानी के तेज बहाव में बह गया।

जाल फेंकने के दौरान पानी में गिरा

बताया जा रहा है कि जगदीश जाल फेंकने के दौरान पानी में गिर गया। उसके दोनों साथियों ने उसे तेज बहाव से निकालने की कोशिश की लेकिन वो निकाल नहीं पाए। जिसके बाद वो वहां से भाग गए। इस घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर वो मौके पर पहुंची और ग्रामीण की खोजबीन शुरू की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।