Vikasnagar: Tons River में गिरा यूटिलिटी वाहन, चालक की मौत

Vikasnagar: अनियंत्रित होकर Tons River में गिरा यूटिलिटी वाहन, चालक की मौत

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
WAHAN HADSE KA SHIKAR टोंस नदी में गिरने से चालक की मौत

Vikasnagar में यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर Tons River में जा गिरा। हादसे की दौरान चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है वाहन विकासनगर के त्यूणी से सेब की पेटियां लेकर देहरादून की ओर आ रहा था।

यूटिलिटी वहान हुआ हादसे का शिकार

मृतक की पहचान पदम (29) पुत्र खीमदास निवासी ग्राम भाटगढ़ी Vikasnagar के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर Tons River में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Tons River में गिरने से चालक की मौत

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी ने बताया कि चालक वाहन में शुक्रवार रात सेब लेकर देहरादून मंडी की ओर आ रहा था। शनिवार को उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों परेशान होकर युवक की खोजबीन के लिए निकले। युवक के न मिलने पर परिजनों ने कालसी थाना में पुलिस को इसकी जानकारी दी।

कड़ी मशक्कत के बाद किया शव बरामद

पुलिस ने युवक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन निकाली तो वह छिबरो पावर हाउस के पास मिली। सूचना पर एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। खोजबीन करने पर Tons River में करीब 100 मीटर नीचे नदी में वाहन दिखाई दिया। वाहन आधा पानी में डूबा हुआ था।

करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि हादसा शुक्रवार देर रात ही हुआ है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।