Big News : बड़ी खबर : विजयपाल सजवाण ने थामा भाजपा का दामन, मालचंद की भी पार्टी में हुई घर वापसी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : विजयपाल सजवाण ने थामा भाजपा का दामन, मालचंद की भी पार्टी में हुई घर वापसी

Yogita Bisht
1 Min Read
बीजेपी का दामन थामा (1)

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को दो कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद शनिवार को दोनों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

विजयपाल सजवाण ने थामा भाजपा का दामन

उत्तरकाशी के दो पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली है। गंगोत्री से कांग्रेस विधायक रहे विजयपाल सजवाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है। विजयपाल सजवाण ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

bjp4uk

मालचंद की भी पार्टी में हुई घर वापसी

जहां एक ओर विजयपाल सजवाण ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है तो वहीं पुरोला से विधायक रह चुके माल चंद भी पार्टी में घर वापसी हुई है। माल चंद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी आज बीजेपी ज्वाइन की।

bjp4uk
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।