Udham Singh Nagar : भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अब इस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अब इस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
GIRAFTAR

विजिलेंस की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर में JE को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी से अभी पूछताछ जारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने काशीपुर ब्लॉक के मनरेगा के संविदा जेई को मनरेगा के कार्यों के एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर पर शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता से की थी दस हजार रुपए की मांग

शिकायकर्ता ने कहा था कि उसके द्वारा मनरेगा के तहत सात कार्य किए गए हैं। जिन कार्यों के पैसें आंवटित करने की एवज में काशीपुर ब्लॉक के JE ने उससे दस हजार रुपए की मांग की है। वो रिश्वत नहीं देना चाहता और JE के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग चाहता है। शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया।

रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को काशीपुर ब्लॉक के जेई फहीन अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर को शिकायतकर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर से गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम फिलहाल JE से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।