Entertainment : 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में ऐश्वर्या का अभिनय देख खुश हुए दर्शक, फिल्म को 'बाहुबली' से भी बताया बेहतर  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या का अभिनय देख खुश हुए दर्शक, फिल्म को ‘बाहुबली’ से भी बताया बेहतर 

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
aishwarya

फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का पार्ट टू आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गया है। सितंबर में इसका पहला पार्ट आया था। जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का पार्ट टू देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रिव्यु शेयर कर रहे है।

यूजर फिल्म की तारीफों के पुल बाधते नहीं थक रहे है। कई यूजर तो इस फिल्म को एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली से भी बेहतर बता रहे है।

फैंस फिल्म को दें रहे है खूब सारा प्यार

चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस फिल्म के रिलीज़  से काफी खुश और उत्साहित है। फिल्म के रिलीज़ होने के बाद अब दर्शक ट्विटर पर फिल्म को लकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

एक यूजर ने लिखा ये है देश का असली गर्व। टॉलीवूड के प्रेमियों माफ़ करना। पोन्नियिन सेल्वन बाहुबली के मुकाबले काफी बेहतर है। बॉक्स ऑफिस खतरे में है।

https://twitter.com/withmanishmeena/status/1651772908648415233

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा एक शब्द में अगर फिल्म का रिव्यु करे तो -विजेता। मणिरत्नम ने शानदार फिल्म बनाई है। फिल्म की पूरी कास्ट ने सही काम किया। म्यूजिक से लेकर सिनेमेटोग्राफी और आर्ट वर्क सब टॉप नॉच है।  पोन्नियिन सेल्वन 2 एक अच्छी फिल्म है।

https://twitter.com/ananthantj/status/1651780418277093382

तो वहीं एक यूजर ने ऐश्वर्या की तारीफ में कहा नंदनी का सबसे बेस्ट किरदार था। ऐश ने इसे बहुत अच्छे से निभाया है। ऐसा कोई दूसरी अभिनेत्री नहीं कर सकती थी।  ऐश्वर्या राय बच्चन  को इसके लिए नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।

https://twitter.com/withmanishmeena/status/1651772908648415233

फिल्म की कास्ट

बता दें की ऐश्वर्या और विक्रम साल 2010 में आई रावण फिल्म के बाद दूसरी बार पोन्नियिन सेलवन में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है। ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, चियान विक्रम, तृषा और जयम रवि इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा प्रकाश राज, प्रभु, शोभिता धूलिपाला, जयराम,  ऐश्वर्या लिक्ष्मी, मोहन रमन, सरथकुमार  अश्विन काकुमानु, और पार्थिबन जैसे सितारें भी इस फिल्म में शामिल है।

Share This Article