मराठी इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर आ रही है। वेटरन प्रोड्यूसर सरोज अंबर का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। सरोज अंबर निर्देशक महेश कोठारे की मां थीं।
सरोज अंबर कोठारे का हुआ निधन
सरोज अंबर का जन्म 19 जून, 1930 को हुआ था। 15 जुलाई, 2023 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोज की मौत का कारण परिवार वालों ने नहीं बताया। अनुमान लगाया जा रहा है की उनकी मौत का कारण उम्र से जुड़ी बीमारियों से हुआ है। सोशल मीडिया पर महेश और आदिनाथ कोठारे ने वेटरन प्रोड्यूसर को श्रद्धांजलि दी।
छह महीने में महेश कोठारे को दूसरा झटका
छह महीने के अंदर ही महेश कोठारे के लिए ये दूसरी दुखद खबर है। महेश कोठारे के पिता अंबर कोठारे का भी इसी वर्ष को जनवरी के महीने में निधन हुआ था। उनकी उम्र 96 वर्ष थी। सरोज कोठारे के निधन से हर कोई दुखी है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग दिग्गज फिल्म मेकर के निधन पर श्रद्धांजलि दे रहे है।