Trending : रास्ता भटक गई वंदे भारत, गोवा के बदले पहुंच गई कल्याण, जानें कारण? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रास्ता भटक गई वंदे भारत, गोवा के बदले पहुंच गई कल्याण, जानें कारण?

Uma Kothari
2 Min Read
Vande Bharat train lost its track

वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि इस बार ट्रेन का गाय के साथ एक्सीडेंट तो नहीं हुआ है। लेकिन अबकी ट्रेन अपना रास्ता ही भटक गई है। देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से मडगांव के लिए चली।

हालांकि ट्रेन महाराष्ट्र के ठाणे में रास्ता भटक गई। बता दें कि इस ट्रेन को दिवा स्टेशन से पनवेल की ओर जाना था। लेकिन ये उसकी बजाय कल्याण की ओर मुड़ गई। ट्रेन के रास्ता भटकने के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कल्याण स्टेशन से थोड़ी देर बाद ट्रेन दिवा स्टेशन पर वापस लौटी। जिसके बाद आगे का सफर तय हुआ। इस गड़बड़ी से ट्रेन करीब 90 मिनट लेट हो गई।

वंदे भारत ट्रेन भटक गई रास्ता

रेलवे अधिकारियों की माने तो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिवा-पनवेल वाले निर्धारित रूट पर जाना था। लेकिन ट्रेन सुबह करीब 6:10 पर कल्याण की ओर मुड़ गई। खबरों की माने तो ये गड़बड़ी सिग्नल की खामी की वजह से हुई है। जिसके चलते मुंबई की लोकल ट्रेन की सेवाएं भी प्रभावित हुई। गड़बड़ी पता चलने के बाद ट्रेन को कल्याण स्टेशन से वापस दिवा के लिए रवाना किया। जिसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर चली। करीब 35 मिनट तक ट्रेन दिवा जंक्शन पर रुकी रही।

गोवा के बदले पहुंच गई कल्याण

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि करीब 7:04 मिनट पर पांचवीं लाइन से होते हुए ट्रेन कल्याण स्टेसन के प्लेटफॉर्म छह पर पहुंची। 7:13 मिनट पर ट्रेन को छठी लाइन से होते हुए दिवा स्टेशन लाया गया। बीते साल जून में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को इस सीएसएमटी-मडगांव शुरू लाइन पर शुरू किया गया। निर्धारित समय के मुताबिक ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से सुबह 5:25 पर निकलती है। उसी दिन दोपहर करीब 1:10 मिनट पर गोवा के मडगांव पहुंचती है। अधिकारियों की माने तो ऐसी घटनाएं काफी रेयर है।

Share This Article