Highlight : उत्तराखंड : बर्फबारी के बीच भाई शनिदेव के साथ मायके पहुंचेंगी मां यमुना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : बर्फबारी के बीच भाई शनिदेव के साथ मायके पहुंचेंगी मां यमुना

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

यमुनोत्री: भैयादूज के अवसर पर आज 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बारिश और बर्फबारी के बीच मां यमुना की डोली शीतकाल के लिए खरसाली गांव में विराजमान होंगी। मां यमुना को लेने उनके भाई शनिदेव 15 नवंबर को ही यमुनोत्री धाम पहुंच गए थे।

यह परंपरा है कि मां यमुना को लेने उनके भाई शनिदेव धाम जाते हैं। शनिदेव भैयादूज के अवसर पर बहन को मायके आने का न्यौता देते हैं। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए रवाना हुई। इस मौके पर दोनों ही मंदिरों को फूलों से सजाया गया।

Share This Article