Dehradun : उत्तराखंड : अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां हो सकती है बर्फबारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां हो सकती है बर्फबारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: राज्य में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। अगले चार दिन मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बारिश, बर्फवारी से ठंड बढ़ सकती है। ज्यादातर इलाकों में आज से अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम का मिजाज बिगठने से पहाड़ से मैदान तक तापमान में भारी गिरावट आ सकती है, जिसका असर भी नजर आएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी बढ़ सकता है। जिससे ठंड बढ़ जाएगी। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं,तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। शुक्रवार 11 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है।

Share This Article