Dehradun : उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर बदला मौसम, मैदानी जिलों में कोहरे की आफत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर बदला मौसम, मैदानी जिलों में कोहरे की आफत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

देहरादून: मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। हालांकि, अभी अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी देखने को मिली है। मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान और गिरने की आशंका है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, आसमान में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं, लेकिन बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमा हुआ है। इस बीच ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में घने कोहरे के कारण जन-जीवन प्रभावित है।

पहाड़ों इलाकों में भी पाला जमने के कारण सड़कें फिसलन भरी बनी हुई हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बुधवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं। इस दौरान बर्फीली हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ सकती है।

Share This Article