Dehradun : उत्तराखंड: चलने लगी रोडवेज की वॉल्वो बसें, इन रूटों पर संचालन शुरू - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: चलने लगी रोडवेज की वॉल्वो बसें, इन रूटों पर संचालन शुरू

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh
देहरादून: कोरोना शुरू होने के बाद से अब तक रोडवेज की बसों का संचालन बंद है। हालांकि कुछ दिनों पहले राज्य के भीतर की सेवाओं को शुरू कर दिया गया था। उसके बाद अन्य राज्यों के लिए भी साधारण बसें चलाई गईं। अब एसी बसों का संचालन भी चालू हो गया है। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब सुबह छह बजे से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस मिलेगी।

मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि आज से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक वॉल्वो बस रात 11 बजे भेजी जा रही थी। आज से तीन, और कल यानी रविवार से 5 बस सेवा का संचालन होने लगेगा। कोविड कर्फ्यू के कारण परिवहन निगम की ठप पड़ी अनुबंधित बस सेवा भी शनिवार से शुरू होने जा रही है।

निगम ने एक जुलाई से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बहाल की थी, जिसके बाद करनाल से होते हुए दिल्ली के लिए बसें शुरू की गई थीं। बाद में यूपी से अनुमति मिलने के बाद वाया यूपी होते हुए दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए बस सेवा बहाल की गई। वर्तमान में प्रतिदिन रोडवेज करीब एक करोड़ रुपये कमाई कर रहा है।

दिल्ली के लिए पहली वॉल्वो बस सुबह छह बजे चलेगी, जो दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंची। यह बस दोपहर तीन बजे दिल्ली से रात 10 बजे वापस देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद दूसरी वॉल्वो बस रात को सवा 10 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी। यह बस सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। बस सुबह साढ़े आठ बजे गुरुग्राम से चलकर शाम पांच बजे देहरादून पहुंचेगी। फिर रात 11 बजे दिल्ली के लिए वॉल्वो चलेगी, जो सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस सुबह सात बजे दिल्ली से वापस चलकर दोपहर दो बजे देहरादून पहुंचेगी।

Share This Article