Haridwar : उत्तराखंड: शख्स ने इलाज के नाम पर दिव्यांग बच्चे को मार डाला, ये है पूरा मामला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: शख्स ने इलाज के नाम पर दिव्यांग बच्चे को मार डाला, ये है पूरा मामला

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

रुड़की: रुड़की में एक शख्स ने दिव्यांग बच्चे को ठीक करने का दावा किया और इलाज के नाम उसके हाथ-पांव और पेट को इतनी जोर से दबा दिया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला रुड़की के खेमपुर का बताया जा रहा है। दिलशाद नाम के शख्स ने बताया कि उसका 12 साल का बेटा अब्दुल कलाम दिव्यांग था। उसके हाथ-पांव काम नहीं करते थे। ठीक से बोल भी नहीं पाता था। सोमवार शाम को एक व्यक्ति आया और उसकी पत्नी से मिला। उसकी पत्नी बच्चे को लेकर काफी परेशान रहती है।

इसी के चलते उसने बच्चे की दिव्यांगता के बारे में उसे बताया। इसके बाद शख्स ने कहा कि वो बच्चे को ठीक कर देगा। उसका कहना है कि उसकी पत्नी व्यक्ति को घर के भीतर ले गई। उसने बच्चे के इलाके के नाम पर उसके हाथ-पांव मोड़े। उसका पेट भी दबा दिया। कुछ देर में बच्चे की मौत हो गई। मामले को भांपते हुए वो वहां फरार हो गया।

Share This Article