Big News : उत्तराखंड : भाजपा विधायक भूले 2 गज की दूरी और मास्क लगाने का तरीका, निकाला अनोखा तरीका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : भाजपा विधायक भूले 2 गज की दूरी और मास्क लगाने का तरीका, निकाला अनोखा तरीका

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeदेहरादून : केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगभग खत्म कर दिया है। फिलहाल अनलॉक-2 चल रहा है। होटल-रेस्टोरेंट तक खोल दिए गई है लेकिन शर्तों के साथ. सरकार ने साफ किया है कि अब अपनाी सुरक्षा खुद करें। कोरोना से बचने के लिए 2 गज की दूरी और मास्क जरुर पहनें लेकिन इसकी धज्जियां खुद सरकार के ही विधायक उड़ा रहे हैं वो भी खुलेआम. इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने तो मास्क पहनने का अनोखा तरीका भी ढूंढ निकाला है।

‘2 गज की दूरी जरुरी’ का नियम भी भूल विधायक

जी हां बीते दिन राजपुर से भाजपा विधायक ने राजपुर रोड विधानसभा में रैली का आयोजन किया। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। लेकिन शायद उनकी नजर भाजपा विधायक औऱ कार्यकर्ताओं के मास्क पर नहीं गई और न ही 2 गज की दूरी पर गई। भाजपा विधायक पीएम मोदी के कोरोना से बचने के नियम ‘2 गज की दूरी जरुरी’ का नियम भी भूल गए.

मास्क लगाने का तरीका भी भूल बैठे विधायक

लोगों को लॉकडाउन और कोरोना का ज्ञान बांटने वाले विधायक खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाते दिखे और साथ ही मास्क लगाने का तरीका भी भूल बैठे। विधायक ने तो मास्क लगाने का नया तरीका ढूंढ निकाला। आप देख सकते हैं कि कैसे विधायक ने मास्क को नाक नीचे सरकाया है और लगभग वहां मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क लगाने का नया तरीका अपनाया है। लेकिन इस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू की नजर नहीं गई।

कौन कार्रवाई करेगा और कौन जुर्माना वसूलेगा?

वैसे तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क न लगाने पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। विधायक ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं गई। बड़ा सवाल है कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने और मास्क सही से न पहनने वाले सफेद कुर्ताधारी लोगों पर कौन कार्रवाई करेगा और कौन जुर्माना वसूलेगा?

Share This Article