Dehradun : उत्तराखंड : चारधाम देवस्थानम् बोर्ड में दो विधायकों को किया नामित, मिली ये जिम्मेदारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : चारधाम देवस्थानम् बोर्ड में दो विधायकों को किया नामित, मिली ये जिम्मेदारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड में सदस्य के रूप में बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट और गंगोत्री विधानसभा विधायक गोपाल रावत को नामित किया है। चारधाम और उनके आसपास के 51 मंदिरों के प्रबंधन और उनमें अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बार्ड बनाया गया है।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम 2019 के तहत विधानसभा के सदस्यों को बोर्ड में पदेन सदस्य के रूप में नामित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अधिकृत्त किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को पदेन सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

Share This Article