Highlight : उत्तराखंड: अस्पताल से फरार हुए दो विदेशी पर्यटक, पुलिस ने फिर कराया भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: अस्पताल से फरार हुए दो विदेशी पर्यटक, पुलिस ने फिर कराया भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsनैनीताल: नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती बेल्जियम और इजराइन मूल के पर्यटक फरार हो गए। जानकारी लगते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में टीम जांच में जुट गई। कुछ देर बाद दोनों को मल्लीताल बाजार से पकड़कर फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार से सभी कुछ दिनों पहले नैनीताल घूमने आए थी। दोनों को कमरा नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद ये दोनों जांच के लिए अस्पताल पहुंच गए, दोनों को अस्पताल में भी भर्ती करा दिया गया था।

विदेशियों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए और अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उन्हें भर्ती कर दिया गया। सोमवार तड़के विदेशी पर्यटकों ने छुट्टी की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने कहा था कि उनको सुबह छोड़ दिया जाएगा, लेकिन रात को ही फरार हो गए। दोनों मल्लीता बाजार में फल खरीद रहे थे। पुलिस ने दोनों को समझाया और फिर से वापस अस्पताल पहुंचाया।

Share This Article