Big News : उत्तराखंड : यात्री नहीं मान रहे थे नियम, रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : यात्री नहीं मान रहे थे नियम, रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
DEHRADUN RAILWAY

90 minutes ago railway station

देहरादून : कोरोना के कारण रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कुछ नियम बनाए थे। लगातार कहने कि बावजूद यात्री नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इसको देखते हुए रेलवे ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। रेल अधिकारियों ने निर्धारित समय पर स्टेशन न पहुंचने वाले यात्रियों को वापस लौटाने का फैसला किया है। अब जो यात्री ट्रेन के रवाना होने से 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचेंगे, उन्हें सफर नहीं करने दिया जाएगा।

कोरोना काल में बनाई गई इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को ट्रेन के रवाना होने से डेढ़ घंटा पहले स्टेशन पहुंचना है। इसके बादयात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और स्वस्थ पाए जाने पर ही सफर की इजाजत मिलेगी। यात्रा के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना भी अनिवार्य है। शुरुआती दौर में तो यात्रियों ने इन नियमों का पालन किया, लेकिन अब अधिकतर यात्री निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते उनकी स्वास्थ्य जांच नहीं हो पा रही है।

इससे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार कई यात्री तो ट्रेन की रवानगी से 10 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंच रहे हैं। बगैर स्क्रीनिंग यात्रियों के ट्रेन में जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा भी है। इसी को देखते हुए रेल अधिकारियों को सख्ती का मन बनाना पड़ा। अब तय किया गया कि 90 मिनट पहले नहीं आने वाले यात्रियों को किसी भी हाल में सफर नहीं कर दिया जाएगा।

Share This Article