Dehradun : उत्तराखंड : रिटायरमेंट से पहले किए थे तबादले, रिटायरमेंट के बाद निरस्त, पढ़ें पूरी खबर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : रिटायरमेंट से पहले किए थे तबादले, रिटायरमेंट के बाद निरस्त, पढ़ें पूरी खबर

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत इन दिनों तो चर्चाओं में हैं। हरक सिंह किसी ना किसी कारण चर्चाओं में रहते ही हैं। पिछले दिनों हरक की जानकारी के बगैर प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने शून्य तबादला सत्र में बड़े स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए थे। उनको अब निरस्त कर दिया गया है।

उस वक्त इसको लेकर खूब सवाल खड़े हुए थे। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने तब ही इन ट्रांसफर को निरस्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, उनके पद रहते ट्रांसफर निरस्त नहीं किए गए थे। हालांकि अब निरस्त कर दिए गए हैं।

EX PCCF जयराज ने ये ट्रांसफर बिना कार्मिक और सतर्कता विभाग की अनुमति के कर दिए थे। 31 अक्टूबर को रिटायर हुए प्रमुख वन संरक्षक ने कई कार्मिकों के स्थानांतरण कर दिए थे। नियम विरुद्ध किये गए तबादलों पर हल्ला मचने पर वन मंत्री हरक सिंह ने भी तबादले निरस्त करने के आदेश दिए थे।

Share This Article