Highlight : उत्तराखंड : गुजरात में फंसे 1700 प्रवासियों को लेकर पहुंची ट्रेन, विधायक ने किया स्वागत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : गुजरात में फंसे 1700 प्रवासियों को लेकर पहुंची ट्रेन, विधायक ने किया स्वागत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsलालकुआँ : लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों औऱप्रवासियों को घर पहुंचाने की कवायद जारी है। एक राज्य से दूसरे राज्य और सभी जनपदों के प्रवासियों और कामगार मजूदरों को उनको ट्रेनों और बसों के माध्यम से घर पहुंचाया जा रहा है। वहीं बीते दिन लाॅकडाउन के चलते गुजरात के अहमदाबाद में फंसे 1700 श्रमिकों को लेकर ट्रेन सकुशल ट्रेन पहुंची।

• कुमाऊं मंडल के नैनीताल जनपद सहित विभिन्न जनपदों के अबतक लगभग 1700 प्रवासी श्रमिकों को प्रशासन द्वारा गया रवाना किया। श्रमिकों की थर्मलस्कैनिंग, मेडिकल जांच व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन के साथ ही खान, पान की भी प्रशासन ने व्यवस्था की है। कार्यवाही पूर्ण होने के बाद उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गयाहै।

जिला अधिकारी द्वारा ट्रेन के आने से पहले रेलवे स्टेशन व बसों को सेनेटाइजेशन व निरीक्षण करने के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए थे। क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवासियों का स्वागत किया।

इस दौरान विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड प्रवासियों को वापस लाने के लिए तेजी से काम कर रही है और हम जल्द कोरोना वायरस पर विजय पाएंगे।

Share This Article