Big News : उत्तराखंड : एग्जिट पोल में इनकी बन रही सरकार, देखें क्या कह रहे आंकड़े? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : एग्जिट पोल में इनकी बन रही सरकार, देखें क्या कह रहे आंकड़े?

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
Exit poll

Exit pollदेहरादून : 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणामों से पहले सामने आए एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस समेत आप और निर्दलीयों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। टीवी चैनल और एजेंसी के सर्वे में किसी ने कांग्रेस तो कहीं ने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो पोल्स आप पोल में कांग्रेस सरकार बनती नजर आ रही है।

चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सभी की नजर है। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। नेताओं की मेहनत का नजीता दस मार्च को आएगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसे मिलेगी कुर्सी और कौन बचा पाएगा अपना सियासी रसूख।

इन सवालों के जवाब काफी हद तक एग्जिट पोल ने दिया है। इस बार भी हमेशा की तरह सीधी टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है।

एग्जिट पोल
आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस का अनुमान
भाजपा को सीटें: 36-46
कांग्रेस- 20-30
आप(आम आदमी पार्टी) को सीटें: 2-4
अन्य को सीटें: 2-5

इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का अनुमान
भाजपा को सीटें: 25-29
कांग्रेस- 37-41
आप को सीटें: 0
अन्य को सीटें: 2-4

रिपब्लिक-टीवी का अनुमान
भाजपा को सीटें: 29-34
कांग्रेस को सीटें: 33-38
बसपा को सीटें: 1-3
अन्य को सीटें: 1-3

इंडिया टीवी/सीएनएक्स का अनुमान
भाजपा को सीटें: 35-43
कांग्रेस को सीटें: 24-32
आप को सीटें: 0
अन्य को सीटें: 2-4

न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक दलों को सीटें
भाजपा को 43 सीटें
कांग्रेस को 24 सीटें
अन्य को 3 सीटें

न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक मतदाताओं ने इन मुद्दों पर दिया वोट
34 फीसदी मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोट दिया।
22 फीसदी मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया।
13 फीसदी मतदाताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट दिया।
क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? इस मुद्दे पर 52% लोगों ने इनकार किया। जबकि 41% लोगों ने समर्थन किया।

जी न्यूज के अनुमान के मुताबिक
भाजपा को 26 से 30 सीटें
कांग्रेस को 35 से 40 सीटें
बसपा को 2 से 3 सीटें
अन्य को 1 से 3 सीटें

टीवी-9 भारतवर्ष के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें
भाजपा को 31-33 सीटें
कांग्रेस को 33-35 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

NEWS X Exit poll के अनुमान के मुताबिक सीटें
भाजपा को 31-33 सीटें
कांग्रेस को 33-35 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी)-0-3 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

देशबन्धु के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें
भाजपा को 22-28 सीटें
कांग्रेस को 40-46 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक राजनीतिक दलों को सीटें
भाजपा को 32-41 सीटें
कांग्रेस को 27-35 सीटें
बसपा को 01 सीट
आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट
अन्य को 03 सीटें

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक वोट प्रतिशत
उत्तराखंड में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट का अनुमान
उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट का अनुमान
आम आदमी पार्टी को नौ प्रतिशत वोट का अनुमान
निर्दलीयों को 11 प्रतिशत वोट का अनुमान का अनुमान है।

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
भाजपा को 26-32 सीटें
कांग्रेस को 32-38 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
निर्दलीय को 3-7 सीटें

Times Now-VETO के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
उत्तराखंड – 70 सीट
भाजपा को 37 सीटें
कांग्रेस को 31 सीटें
आप(आम आदमी पार्टी) को 1 सीटें
अन्य को 1 सीटें

Share This Article