Big News : उत्तराखंड : इस शहर में बढ़ा कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा! इतने बने कंटेनमेंट जोन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : इस शहर में बढ़ा कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा! इतने बने कंटेनमेंट जोन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsहल्द्वानी: राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के अब ऐसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। हालांकि अधिकारिकतौर ना तो अधिकारी इसे स्वीकार रहे हैं और ना ही सरकार इस पर स्थिति साफ कर रही है। बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले लोग भी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पूरे शहर में हर तरफ से ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।

ऐसे में शहर कम्यूनिटी स्प्रेड की ओर बढने लगा है। हल्द्वानी में प्रशासन ने 17 नए कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। नैनीताल जिले में अब तक 1232 केस आ चुके हैं। दो दिन में ही 128 केस सामने आए हैं। इनमें अधिकांश लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

ये हैं कंटेनमेंट जोन
पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड, मल्ला प्लाट दमुवाढूंगा, पुष्प विहार बिठोरिया नंबर एक, राधिका कॉलोनी कुसुमखेड़ा, भरतपुर कमलुवागांजा, नंदिनी विहार पीली कोठी, रूपनगर छोटी मुखानी, जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 निकट द्रोण स्कूल, सीएमटी कॉलोनी डहरिया, गायत्री नगर कॉलटेक्स काठगोदाम, सुभाष नगर, नारायण नगर कुसुमखेड़ा, कुंती एनक्लेव पीलीकोठी, बलवंत कॉलोनी दो नहरिया, गली नंबर पांच रामपुर रोड, संगम विहार फेज चार छड़ायल सुयाल, शांति विहार बिठौरिया नंबर एक।

Share This Article