Big News : उत्तराखंड : घर आए मेहमान की देनी होगी पूरी जानकारी, वरना ऑफिस में नो एंट्री! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : घर आए मेहमान की देनी होगी पूरी जानकारी, वरना ऑफिस में नो एंट्री!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: कोरोना महामारी लगातार संकट खड़े कर रही है। बाहार से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। लोगों के घरों में अब मेहमान भी आने लगे हैं। इसको लेकर प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत अगर किसी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी के घर कोई मेहमान आने वाले हैं या फिर आए हैं, तो इसकी पूरी जानकारी प्रशासन को देनी होगी।

 

सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को अपने घर आने वाले बाहरी मेहमानों की जानकारी प्रशासन को देनी होगी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस नियम का उद्देश्य बाहर से आने वाले लोगों की जानकारियां जुटाना है। कर्मचारी और अधिकारियों को कार्यालय में तब तक आनें की अनुमति नहीं होगी कि जब तक सात दिन क्वारंटी अवधि या फिर कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है।

Share This Article