देहरादून: राजधानी देहरादून को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। 2021 तक स्मार्ट सिटी के काम धरातल पर दिखाई दे सकें। इसके लिए काम में तेजी लाई गई है। देहरादून में स्मार्ट सिटी के काम तेजी से किये जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के तहत जहां एक ओर सीवर प्लान, मॉर्डन दून लाइब्रेरी और जिला स्तरीय दफ्तरों के लिए ग्रीन बिल्डिंग बननी है।
वहीं, शहर में स्मार्ट बसें भी चलनी हैं, बताते चलें की एक स्मार्ट बस ट्रायल के लिए देहरादून पहुंच भी चुकी है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 30 स्मार्ट बसों को चलाये जाने का प्लान है, ये बसें इलेक्ट्रॉनिक बसें होंगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया की स्मार्ट सिटी के काम तेजी के साथ शहर में किये जा रहे हैं। स्मार्ट बस भी ट्रायल के लिए देहरादून में आ गई है अगले सप्ताह से इसका ट्रायल शहर में शुरू किया जायेगा।