Nainital : उत्तराखंड : कोरोना काल में सादगी से मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : कोरोना काल में सादगी से मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ayodhaya ram mandir

ayodhaya ram mandirनैनीताल : लाल कुआं के निकट हरे कृष्णा गो आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही सादगी से मनाई जा रही है, विदित है कि हर साल इस आश्रम से हजारों की संख्या में लोग झांकी स्वरूप श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाते आए हैं लेकिन इस बार सरकारी गाइडलाइन के अनुसार समूह में किसी भी प्रकार का कार्य करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है क्योंकि कोरोनावायरस संक्रमण बहुत तेजी से भीड़ में अपने पैर पसारता है। इसी के मद्देनजर आज श्री श्री नित्यानंद पाद आश्रम गौ रक्षा केंद्र में लोग बहुत सादगी पूर्ण रूप से लगातार 72 घंटे तक श्री कृष्ण को भजनों में याद कर रहे हैं जिसमें की बाहर से आने जाने वाले भक्तों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। साथ ही साथ मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और थर्मल स्क्रीनिंग व्यवस्था के साथ सैनिटाइजर का भी प्रयोग किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी महंत गोपीनाथ दास ने बताया कि कोराना काल के चलते इस वर्ष बहुत ही सादगी रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है इसमें की 72 घंटे तक लगातार कृष्ण पूजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी भक्तों से अनुरोध किया कि इस वर्ष अपने घरों पर रहकर ही श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाएं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाए।

Share This Article