Haridwar : उत्तराखंड : बदमाशों के हौसले बुलंद, डॉक्टर से लूट ले गए स्कूटी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : बदमाशों के हौसले बुलंद, डॉक्टर से लूट ले गए स्कूटी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुड़की: पुलिस भले ही अपराधों को रोकने के किनते ही दावे करे, लेकिन अपराधियों को पुलिस को कोई डर नहीं रह गया है। रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां बदमाश लूट की घटना को बेधड़क अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने घर लौट रहे रुड़की निवासी डाक्‍टर से स्‍कूटी लूट ली। स्कूटी की डिग्गी में सोने के चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार डाक्टर अशोक की दुकान लाठरदेवा शेख में है। जहां से हर रोज वह शाम को घर लौटते हैं। बीती शाम भी वह घर जा रहे थे। इस दौरान लगभग साढ़े आठ बजे पनियाला रोड पर रहीमपुर फाटक से पहले ही कुछ बदमाशों ने उन्‍हें रोक कर स्कूटी लूट ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर ने बताया कि रात के समय जब वह घर लौट रहे थे तो रास्ते में रहीमपुर के नजदीक उन्हें बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और उनकी स्कूटी छीन कर फरार हो गए। पीछे से आ रहे उनके पुत्र कपिल जो कि सर्राफा का कार्य करता है। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में सोने के चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लाखों रुपए में है।

Share This Article