Chamoli : उत्तराखंड: मिले 3 और शव, अब तक 15 मजदूरों की मौत, चमोली में आया था एवलांच - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: मिले 3 और शव, अब तक 15 मजदूरों की मौत, चमोली में आया था एवलांच

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

चमोली: चमोली के सुमना क्षेत्र में आई आपदा में अब तक 15 मजूदरों की मौत हो चुकी है। बीआरओ के मजदूर वहां काम कर रहे थे। इस दौरान एवलांच आया और कई मजदूर उसमें दब गए। कई मजदूरों को बचा लिया गया था। आपदा प्रभावित क्षेत्र सुमना में सेना का रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है। घटना स्थल से चार और शव मिले है। एक याव रविवार देर शाम और 3 शव आज सुबह बरामद हुए हैं।

शवों को वायु सेना के हैलीकॉप्टर से सुमना से रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गया है। मृतकों की संख्या अब 15 हो गई है। जिला प्रशासन लगातार सेना, आईटीबीपी और बीआरओ लगातार आपदा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जोशीमठ में शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। पोस्ट मार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौपा जा रहा है।

सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे मृतकों के परिजनों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द अनुमन्य सहायता राशि दी जा सके। 6 घायलों का जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल और 2 मजदूरों का देहरादून में इलाज चल रहा है। सुमना क्षेत्र में तीन दिन पहले एवलांच आ गया था। इा दौरान वहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया था, जिसमें अधिकांश मजदूरों को बचा लिया गया था।

Share This Article