Global Tiger Day: बाघों की संख्या में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर

Global Tiger Day: बाघों की संख्या में उत्तराखंड देश में तीसरे स्थान पर, हर चार किमी में एक बाघ

Yogita Bisht
2 Min Read
tiger

Global Tiger Day पर देश में कुल बाघों की संख्या को घोषित किया गया था। जिसमें उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में 560 बाघ रिकॉर्ड हुए हैं। जबकि देश में पहले स्थान पर मध्य प्रदेश और दूसरे स्थान पर कर्नाटक रहा है।

बाघों की संख्या में उत्तराखंड में देश में तीसरे स्थान पर

Global Tiger Day पर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 785 बाघों के साथ मध्य प्रदेश पहले स्थान पर, 563 बाघों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर और उत्तराखंड 560 बाघों के साथ तीसरे स्थान पर है। उत्तराखंड में क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बहुत छोटा है। ऐसे में बाघों की इतनी संख्या अच्छा आंकड़ा है।

Corbett Tiger Reserve देश में सर्वोच्च स्थान पर

प्रदेश को देश में बाघों की संख्या के मामले में तीसरा स्थान मिला है। उत्तराखंड के मशहूर Corbett Tiger Reserve र्में 260 बाघ मौजूद हैं। जो कि देश के सभी टाइगर रिजर्व में सर्वोच्च स्थान पर है। प्रदेश में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व, लैंसडौन वन प्रभाग, तराई पश्चिमी कैमरा ट्रैप लगाए गए।

इसके साथ ही हल्द्वानी, कालसी भू संरक्षण, देहरादून, नरेंद्र नगर, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिमी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, तराई पूर्वी वन प्रभाग में बाघों का आकलन किया गया।

प्रदेश में हर चार किमी में एक बाघ

प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से देश का 19वां राज्य है। प्रदेश का क्षेत्रफल लगभग 53,483 वर्ग किमी है। जिसमें से 46,035 वर्ग किमी क्षेत्र पहाड़ी है। जबकि बाकी 7,448 वर्ग किमी क्षेत्र मैदानी है। अगर क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड के हर किमी में एक बाघ की मौजूदगी है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।