Champawat : उत्तराखंड : क्वारंटीन था SSB का जवान, यहां पड़ा मिला शव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : क्वारंटीन था SSB का जवान, यहां पड़ा मिला शव

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

चंपावत: बाजरीकोट में एसएसबी की पांचवीं वाहिनी के एक जवान की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान क्वारंटीन था। उसका शव वाहिनी के भवन के पास ही पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विनोद पनवार निवासी भोपाल, मध्यप्रदेशएसएसबी पंचम वाहिनी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। दो दिन पहले ही घर से छुट्टी बिताकर लौटा था। उनको कोविड-19 के नियमों के तहत वाहिनी परिसर में बने क्वारंटीन सेंटर रखा गया था।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात वह अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनका शव वाहिनी परिसर में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था के एक कर्मचारी को नजर आया। इसकी जानकारी एसएसबी अधिकारियों को दी गई।

मामले की जानकारी मिलने के बादएसपी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि नशे की हालत में चैमंजिला भवन से गिरने से जवान की मौत हुई है। एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए पुलिस की ओर से चार टीमें गठित की गई हैं।

Share This Article