Entertainment : उत्तराखंड की एक और बेटी का कमाल, फिल्म डायरेक्शन में किया धमाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड की एक और बेटी का कमाल, फिल्म डायरेक्शन में किया धमाल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
SWARNIMA UPADHYAY स्वर्णिमा उपाध्याय को मिला बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक

देहरादून की स्वर्णिमा उपाध्याय मशहूर अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की फिल्म भोला से बॉलीवुड में कदम रखकर अपने कर्रिएर की शुरुवात की है। देशभर में गुरुवार यानी की 30 मार्च को अजय देवगन कीहिंदी फिल्म भोला रिलीज़ हो गई है। स्वर्णिमा उपाध्याय ने फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं।

कलाकारों संग स्वर्णिमा के निर्देशन को सराहा

बता दें देहरादून की स्वर्णिमा उपाध्याय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति और सारेगामापा लिटिल चैंप से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ी हुई हैं। स्वर्णिमा में लंदन में पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही स्वर्णिमा ने मॉडलिंग भी की। बता दें फिल्म में कलाकारों के साथ ही स्वर्णिमा को उनके निर्देशन के लिए खूब सराहा जा रहा है।

स्वर्णिमा ने किया देवभूमि का नाम रोशन

बता दें कि स्वर्णिमा उपाध्याय की मां राखी उपाध्याय वर्तमान में डीएवी पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की हेड हैं। दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद खूब तारीफ कर रहे हैं साथ ही लोगों का कहना यही की स्वर्णिमा ने पूरे पहाड़ को गौरवान्वित किया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।