Almora : उत्तराखंड : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

अल्मोड़ा: गर्भवती महिला के फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर गर्भवती महिला ने किन परिस्थियों में फांसी लगाई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लमगड़ा के मालता जलना निवासी गायत्री देवी (28) पत्नी केशव राम ने बीते अपने कमरे में दोपट्टे से फांसी लगा दी। परजिनों को जैसे ही पता चला वह उसको अल्मोड़ा लाये। यहां जिला अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह मामला शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है, लेकिन मामले की जानकारी आज लग पाई। महिला की अस्पताल में मौत के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

Share This Article