Nainital : ऑपरेशन स्माइल : उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने लौटाई 185 घरों की मुस्कान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऑपरेशन स्माइल : उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने लौटाई 185 घरों की मुस्कान

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
amit shah

नैनीताल : कुमाऊँ क्षेत्र में पुलिस ने 2 महीने अभियान चलाकर 185 घरों में मुस्कान लौटाई है। दरअसल कुमाऊँ के सभी 6 जनपदों की पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल चलाकर सालों से अपने घरों से बिछड़े हुए बच्चे, महिलाएं व युवकों को उनके परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे में मुस्कान लौटाई है।

बता दें कि पिछले दो महीने में उधम सिंह नगर जिले में 73, नैनीताल में 68, अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 21, चंपावत में 6 और पिथौरागढ़ जिलों में दो लोगों को पूरे देश में अभियान चलाकर खोजते हुए उनके परिवार से मिलाया।

डीआईजी कुमाऊँ जगत राम जोशी ने बताया कि पुलिस ने बेहतर काम करते हुए। सालों से अपने घरों से खोए हुए लोगों को उनसे मिला कर अपनों का इंतजार कर रहे उनके परिवारों में खुशी लाने का सराहनीय कार्य किया है।

Share This Article