Highlight : उत्तराखंड : नशाखोरों की मददगार है यहां की पुलिस, 8 और 80 साल की महिला से दुष्कर्म! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : नशाखोरों की मददगार है यहां की पुलिस, 8 और 80 साल की महिला से दुष्कर्म!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bindukhatta

bindukhatta

 

लालकुआं: लालकुआं में नशाखोरी का कारोबार लगातार पैर पसार रहा है। नशेडियों से परेशान महिलाएं पिछले माह से इसके विरोध में आंदोलन कर रही हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नशा विरोधी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बिंदुखत्ता में नशाखोरी का कारोबार काफी समय से फल-फूल रहा है। लॉकडाउन के दौरान इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है।

गांव में भी शाम होते ही खेत और मैदानों में नशा करने वालों की भीड़ लग जाती है। जिसके चलते ग्रामीण की महिलाएं काफी परेशान होती हैं। संयुक्त मोर्चा के संयोजक पुष्पा ने बताया कि इससे पूर्व 8 साल की मासूम बच्ची और 80 साल की बूढ़ी महिला के साथ नशाखोरों ने दुष्कर्म जैस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस नशा करने वाले और बेचने वालों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं करती है। शिकायत के बाद पुलिस केवल उनका चालान कर छोड़ देती है। बाद वही लोग ग्रामीणों के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं। इससे साफ होता है कि पुलिस उनको संरक्षण दे रही है।

Share This Article