Almora : उत्तराखंड : घर से भागी लड़की को पुलिस ने ढूंढा, निकली कोरोना पॉज़िटिव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : घर से भागी लड़की को पुलिस ने ढूंढा, निकली कोरोना पॉज़िटिव

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
almoda corona

almoda corona

 

अल्मोड़ा : एक किशोरी घर से कहीं चली हाई थी। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली लड़की की खोज शुरू कर दी और उसे एक घंटे के भीतर ढूढ़ निकाला। किशोरी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी एक किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना महिला थाने में दी। पुलिस को एक वाहन में बैठकर किशोरी की हल्द्वानी जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने तत्काल वाहन चालक का मोबाइल नंबर पता कर उससे संपर्क किया और किशोरी को भवाली थाने में छोड़ने को कहा। वहां से किशोरी को महिला थाना लाया गया। लेकिन, किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने बताया कि परिजनों के साथ जाने से इंकार के बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के बाद उसे बालिका निकेतन भेज दिया गया।

आज एहतियातन किशोरी का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाई गई। किशोरी के संपर्क में आए महिला पुलिस कर्मियों को कारण्टीन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक बार पहले भी बिना परिजनों को बताए घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी को ढूढ़ कर परिजनों के सुपुर्द कर​ दिया था।

Share This Article