Haridwar : उत्तराखंड : वारंटी को पकड़ लाई पुलिस, निकला कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : वारंटी को पकड़ लाई पुलिस, निकला कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

Breaking uttarakhand news

रुड़की: पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी। उसे पकड़कर लाया गया। मामला सिविल लाइंस कोतवाली का है। पुलिस टीम ने एक वारंटी को लक्सर से गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच कराए जाने वो कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। आरोपी को पकड़कर लाई टीम के दारोगा समेत 5 सदस्यों को क्वांरटीन किया गया है। सिविल जज रुड़की की अदालत से चेक बाउंस के मामले में लक्सर निवासी एक व्यक्ति के वारंट जारी हुए थे।

सिविल जज ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को फरार आरोपित को अदालत में पेश करने के आदेश दिये थे। शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि फरार आरोपित अपने घर है। इस सूचना पर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरेापित को धर दबोचा। शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि फरार आरोपित अपने घर है।

इस सूचना पर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरेापित को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक समेत आरोपित के संपर्क में आने वाले सभी पांच पुलिसकर्मियों को फिलहाल क्वारंटीइन किया गया है। इन सभी की जांच कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का वैक्सीनेशन पहले ही हो चुका है।

Share This Article