Dehradun : लॉकडाउन में मालामाल हुई उत्तराखंड पुलिस, वसूला 11 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लॉकडाउन में मालामाल हुई उत्तराखंड पुलिस, वसूला 11 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinathकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां पीएम मोदी द्वारा लॉकडाउन लागू किया गया और कई कंपनियों विभागों को नुकसान हुआ तो वहीं लॉकडाउन में उत्तराखंड पुलिस विभाग माला माल हुआ। जी हां प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक पुलिस 2 लाख 10 हजार लोगों के बिना मास्क के चालान काट चुकी है। वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक 11 करोड़ 37 लाख का जुर्माना लोगों से वसूल चुकी है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने मंगलवार को ये जानकारी दी। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 27 हजार सात सौ, मास्क न पहनने पर दो लाख दस हजार, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 902, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 211 लोगों के खिलाफ मुकदमें और चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस एक्ट में 1.89 करोड़, एमवी एक्ट में 7.24 करोड़, डीएम व माहमारी एक्ट में  2.23 करोड़ का जुर्माना लोगों से वसूला गया।

Share This Article