Highlight : उत्तराखंड : नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर दबंगई का आरोप, कर्मचारियों को किया बेदखल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर दबंगई का आरोप, कर्मचारियों को किया बेदखल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

उधमसिंह नगर : गदरपुर के गूलरभोज कस्बे में आउटसोर्सिंग के जरिए लगे हुए कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब यह हर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के गृह नगर गूलरभोज में आउटसोर्सिंग के जरिए लगे हुए नगर पंचायत गूलरभोज में कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब यह कर्मचारी हड़ताल पर हैं। साथ ही विभिन्न आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है।

हड़ताल पर बैठे राजेश कुमार ने बताया कि वह लोग आउटसोर्सिंग के जरिए नगर पंचायत गूलरभोज में कार्यरत थे लेकिन उन को स्थाई करने के बजाय नगर पालिका अध्यक्षा के पति ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है जो की दबंगई में रहते हैं। मोहल्ला स्वच्छता समितियों के गठन की बात पूर्व में करने के बावजूद अब केपीएस एनवायरनमेंट कंपनी की तरफ से गूलरभोज जैसे क्षेत्र में भी काम लिया जा रहा है, जबकि यहां कर्मचारियों की कमी नहीं थी हम लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हमारे साथ सफाई कर्मचारी यूनियन का समर्थन है। अगर हम लोगों को माली मोहल्ला स्वच्छता समितियों के जरिए काम नहीं दिया गया तो जिले तथा प्रदेश भर के लोग हड़ताल पर जा सकते हैं।

Share This Article