Dehradun : उत्तराखंड : अभी नहीं मिलेगी चिलचिलाती धूप औऱ गर्मी से राहत, मानसून भी देरी से पहुंचेगा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : अभी नहीं मिलेगी चिलचिलाती धूप औऱ गर्मी से राहत, मानसून भी देरी से पहुंचेगा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून : प्रदेश में बढ़ती गर्मी से लोगों के लिए अभी राहत की ख़बर नहीं है। बल्कि आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी और ज़्यादा सताने वाली है। मैदानी इलाक़ों में पारा तीन से चार दिनों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं इस बार मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून भी देरी से पहुंचेगा। बढ़ती गर्मी से प्रदेश में आग की घटनाओं में भी और ज़्यादा इज़ाफ़ा होगा।गर्मी के मौसम ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों तक तापमान का और ज़्यादा बढ़ने का अनुमान है खास तौर पर मैदानी इलाकों में गर्मी और सताएगी। उत्तराखंड में पहले ही लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है ऐसे में बढ़ते पारे के बीच आग की घटनाओं में भी और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो 2 जून के बाद प्रदेश में मौसम बदलेगा और गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। वहीं इस बार मानसून भी उत्तराखंड में देरी से पहुंचेगा। बताते चलें कि उत्तराखंड में सामान्यतः 22 जून तक मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार कुछ देरी हो सकती है।

Share This Article