Highlight : उत्तराखंड : दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, वो शादी से मुकरा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, वो शादी से मुकरा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: दो बच्चों की मां की फोन पर किसी अनजान से दोस्त हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नजदीकियां बढ़ी तो शादी करने की ठान ली। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने इस बीच उससे दुष्कर्म भी किया। प्रेमी से शादी के लिए पति को तलाक दे दिया। लेकिन, जब निकाह की बात आई, तो महिला का प्रेमी मुकर गया। महिला ने पुलिस में शिकायत की है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बेटी चार साल व बेटा डेढ़ साल का है। कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर फोन और युवक ने अपना नाम इसरार निवासी सिविल लाइन रामपुर बताया, जो काबुल का गेट बनभूलपुरा में रहता है। उसने पहले दोस्ती की बात कहीं और फिर बार-बार फोन कर मिलने के लिए कहने लगा। मना करने पर उसने जहर खाकर मरने की धमकी दी, जिससे महिला डर गइ्र और उसके कहे अनुसार काबुल का गेट पर उससे मिलने पहुंच गई।

आरोपित उसे अपने कमरे में ले गया। 10 जुलाई 2021 को वह जसपुर में अपनी दादी की फतिया में जा रही थी। इस बीच इसरार का फोन आया। उसने बस से उतरकर बाजपुर में मिलने की बात कही। उसके मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। डर की वजह से वह बस से उतर गई। इसके बाद इसरार उसे कालू होटल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। रातभर उसे होटल में रखा।

फतिया में नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। घर पहुंची तो पति ने भी जमकर फटकार लगाई। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे निकाह करने की बात कही और उसके पति से तलाक करवा दिया। पति से तलाक लेने के बाद उसने आरोपी से निकाह को कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

Share This Article