Dehradun : उत्तराखंड : प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ JP नड्डा की बैठक, CM त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ JP नड्डा की बैठक, CM त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक में सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। आज पार्टी, संगठन और कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे का आज तीसरा दिन है।

इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बीजापुर में प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व जिलाध्यक्षों को के साथ बठक ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व पार्टी के सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश की उपस्थिति में नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार और आचरण पर भी विचार व्यक्त किए।

Share This Article