Dehradun : उत्तराखंड : IAS, IPS और IFS अधिकारियों ने CM को दी दीपावली की शुभकामनाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : IAS, IPS और IFS अधिकारियों ने CM को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री आवास में दीपावली मिलन के अवसर पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आनन्द वर्धन, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, डीजी लॉ एण्ड ऑर्डर अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला और वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

Share This Article